संदीप कुमार ने केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना को लेकर प्रतिनिधियों को दी विषेश जानकारी
समस्तीपुर : दलसिंहसराय प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार ने केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना को लेकर प्रतिनिधियों को दी विषेश जानकारी,भारत विकसित भारत 20 47 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी (मिशन जी राम जी ग्रामीण) की शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई, मिशन ग्रामीणों क्षेत्रों में समावेशी विकास को बढ़ावा देने, आधारभूत संरचना को मजबूत करने तथा बेरोजगारी और पलायन जैसी गंभीर समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश से लाया गया,योजना को वित्तीय वर्ष 20 26 -27 से धरातल पर उतारने की तैयारी कर दी गई है, इसके तहत प्रारंभिक गतिविधियों की शुरूआत कर दी है, दलसिंहसराय प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार जानकारी देते हुए कहा कि पंचायतों के मुखिया और पंचायत समितियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी कर दी गई है, कार्यक्रम पदाधिकारी स्पष्ट किया कि प्रस्तावित सभी योजनाओं की एंट्री अनिवार्य रूप से (जी राम जी) पोर्टल पर करना होगा
रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.