चार श्रम कानून के खिलाफ सभी ट्रेड यूनियन के देश व्यापी आम हड़ताल के समर्थन में

समस्तीपुर :  बंद कार्यक्रम  का नेतृत्व जिला किसान काउंसिल के वरिष्ठ नेता डॉ जय जय राम यादव हसनपुर अंचल किसान कौंसिल के अध्यक्ष व्यास नंदन राय सचिव मदन मोहन झा SFI के जिला सचिव छोटू भारद्वाज तथा पप्पू राय कर रहे थे।
वक्ताओं ने कहा कि 8अप्रैल 1929 को अंग्रेजों ने national असेंबली में Trade dispute bill और safety bill लाया था जिसे शहीदे आज़म भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने एसेम्बली में बम फेंक कर अंग्रेजों को सचेत किया था। जो काम अंग्रेज़ नहीं कर सका वो अडानी अंबानी के लिए मोदी सरकार कर रही है। मोदी द्वारा लाए गए श्रम कानून के तहत मजदूर अपना संगठन नहीं बना सकता है। मजदूरी बारह से चौदह घंटे तक करना पड़ेगा। अपनी मांगों के लिए आप हड़ताल नहीं कर सकते हैं। हड़ताल करेंगे तो क्रिमिनल केस होगा। यानि कि मोदी सरकार अडानी अंबानी के लिए सारा काम कर रही है।
इसके अलावा निजीकरण पर रोक लगाने,2025 बिजली संशोधन विधेयक को वापस करने, न्यूनतम वेतन में वृद्धि एवं पुरानी पेंशन योजना की बहाली, मनरेगा के बजट कटौती को रोकने की बात वक्ताओं ने रखी।
बंद के समर्थन में सीपीआई के कार्यकर्ता मौजूद थे ।

रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.