उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु मिथिला विश्वविद्यालय आदि का भ्रमण के लिए बस दरभंगा के लिए रवाना
समस्तीपुर - मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना 2025 - 26 के तहत मध्य विद्यालय पटसा के छात्र /छात्राओं को परिभ्रमण हेतु दरभंगा तारामंडल, छत्रधारी संग्रहालय, दूरसंचार के साधनों की जानकारी हेतु रेडियो स्टेशन, यातायात के सबसे तेज संसाधनों की जानकारी हेतु हवाई अड्डा एवं उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु मिथिला विश्वविद्यालय आदि का भ्रमण के लिए बस दरभंगा के लिए रवाना हुआ। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय पटसा, औरा पंचायत के मुखिया श्रीमती अंकिता झा, सांसद प्रतिनिधि बैद्यनाथ झा, पी0 सी0 स्कूल सकरपुरा के प्रबंधक अविनाश कुमार सन्नी, उपसरपंच श्री प्रभाष कुमार मिश्रा, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव रूपम कुमारी, अध्यक्ष श्रीमती मीरा देवी उपस्थित अभिभावकों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किये|
रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

No Previous Comments found.