हसनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में संपूर्णता अभियान 2.0 का समीक्षात्मक बैठक

समस्तीपुर - आकांक्षी प्रखंड हसनपुर, समस्तीपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम एवं संपूर्णता अभियान 2.0 हेतु विभागीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी  द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत सभी सूचकांक पर डाटा बेस्ड समीक्षा किया गया। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण से चार सूचकांक,शिक्षा विभाग से एक सूचकांक एवं पशुपालन विभाग अंतर्गत एक सूचकांक चयनित है जिसे सत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु संबंधित विभाग से अब तक किए गए कार्यों पर समीक्षा किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी विभाग को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया।  आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत सभी 39 इंडिकेटर के वर्तमान स्थिति पर डाटा बेस्ड चर्चा किया गया एवं वित्तीय वर्ष 2025- 26 में सभी इंडिकेटर का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्ट्रेटजी बनाकर कार्य करने हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्र में नियमित मॉनीटरिंग कर प्रतिवेदन देने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। आईसीडीएस अंतर्गत सभी इंडिकेटर कि लक्ष्य प्राप्ति हेतु किये जा रहे विभिन्न कार्यों के बारे में महिला पर्यवेक्षिका द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया। उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, BPRO कुणाल,डॉ अरविंद कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी हसनपुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉक्टर संगीता मिश्रा, आकाशी प्रखंड फेलो आयुषी प्रिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रसाद,बाल विकास परियोजना हसनपुर से महिला पर्यवेक्षिका अन्नूप्रिया, नीतू कुमारी, ऋचा कुमारी,सोनम,जीविका प्रखंड प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी, सभी विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.