निरामया हॉस्पिटल के द्वारा डीपीएस स्कूल नरहन में निशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के डीपीएस स्कूल नरहन के परिसर में पंडित बाबू साहेब झा के कनिष्ठ सुपुत्र दिव्यांशु रंजन के जन्म दिवस के अवसर पर पंडित बाबूसाहेब झा के नेतृत्व में निरामया हास्पीटल‌ बेगूसराय के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नि: शुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत निरामया हॉस्पिटल के चैयरमेन डॉ रवि शंकर सिंह, प्रबंधक कुमार पल्लव, स्कूल के डायरेक्टर राजन कुमार एवं आगंतुक अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फिता काट व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में फलदार वृक्ष (पौधारोपण कर ) जन्म दिवस मनाया गया। शिविर में हजारों मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं नि: शुल्क दवा वितरण किया गया। इस शिविर में निरामया हास्पीटल‌ के सभी विभागों के डाक्टर, सहायक सहित संतोष झा, गोपाल सर, राम सुदीन कुशवाहा, प्रियांशुरंजन, विकास झा, राजीव राय, विवेकानंद झा सहित कई अन्य समाजसेवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.