यूथ एवं इको क्लब के सदस्यों के द्वारा किया गया वृक्षारोपण l

समस्तीपुर - हसनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोल मौजी मैं नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति पश्चात विद्यालयों में बदलाव देखने को मिल रहा है प्रधान शिक्षा गंगा सागर यादव के द्वारा यूथ एवं इको क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय के प्रांगण में पर्यावरण सुरक्षा हेतु पेड़ लगाया गया ताकि पर्यावरण से संबंधित जानकारी बच्चों को हो सके,ज्ञात हो कि विद्यालय के अच्छे पठन-पाठन के अलावा गतिविधि बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है  प्रधान शिक्षक गंगासागर यादव ने यूथ एवं इको क्लब के उद्देश्य को प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण कचरा प्रबंधन जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण कार्य को क्लब के सदस्यों को करना है बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा के साथ प्राकृतिक से जोड़ा जाएगा l यूथ क्लब का उद्देश्य बच्चों के जीवन जीने के तरीके आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान विकसित करना है इसमें दिव्यांग बच्चों,पिछड़ी जातियां वंचित,गरीब वर्ग व लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई इस अवसर पर स्कूल के प्रधान शिक्षक श्री गंगा सागर यादव,विशिष्ट शिक्षक श्री दिवाकर कुमार,विशिष्ट शिक्षक श्री गौतम कुमार,विशिष्ट शिक्षिका चंदन कुमारी चंद्रा,रसोईया एवं छात्र उपस्थित थे!

रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.