स्वच्छता बिहार अभियान के तहत सभी स्वच्छता कर्मियों के बीच रेनकोट, रिक्शा, चश्मा एवं जूता का वितरण किया गया
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के अंगार पंचायत में लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत सभी स्वच्छता कर्मियों के बीच रेनकोट, रिक्शा, चश्मा एवं जूता का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन अंगार पंचायत की मुखिया श्रीमती इंदु कुमारी द्वारा फीता काटकर किया गया तथा हरी झंडी दिखाकर कार्य की शुरुआत की गई।
मौके पर वार्ड सदस्य पवन कुमार, जितेंद्र पासवान,राज कुमार,विधानंद, अनिल पासवान, प्रमोद पासवान, अजीत गिरी, पंकज कुमार, सुनील कुमार, विकाश कुमार एवं सुपरवाइजर सोनू कुमार पासवान, ग्रामीण कृष्ण कुमार राय, नवीन राय नितेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश
No Previous Comments found.