मैट्रिक परीक्षा में 400 से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भुसवर पंचायत के बसौना भगवती स्थान परिसर में 29 मार्च रविवार को बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 400 से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को समाज सेवी चंद्रदेव प्रसाद के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में ऋषव राज 455, राजा कुमार 451, पुष्पम कुमार 449, प्रीति कुमारी 431, नवीन कुमार 430, पुष्पराज 422, प्रियंका कुमारी 421, अनीश कुमार 424, शशि रंजन 402, रोशनी कुमारी 460 अंक सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान ज्ञान भारती शिक्षण संस्थान के संस्थापक व डायरेक्टर दीनबंधु कुमार, शिक्षक वीर बहादुर महतो, अमरजीत कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरौली के शिक्षक मुकेश कुमार समाजसेवी राजाराम महतो, प्रहलाद प्रसाद सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : राजेश कुमार
No Previous Comments found.