उ० म० विद्यालय खदियाही में वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रकाशन सह अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

समस्तीपुर - विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खदियाही में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रकाशन सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विद्यालय के वर्ग आठ में प्रथम स्थान सत्यम कुमार, वर्ग सात में प्रथम स्थान सुमन कुमारी, वर्ग छह में प्रथम स्थान मनीषा कुमारी, वर्ग पंचम में प्रथम स्थान खुशी कुमारी, वर्ग चतुर्थ में प्रथम स्थान आयुष कुमार, वर्ग तीसरा में प्रथम स्थान हर्ष योग एवं द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान पर भारती कुमारी तथा प्रथम वर्ग में प्रथम स्थान दिव्यांशु कुमार ने लाया। सभी वर्ग के प्रथम तीन छात्र-छात्राओं को विद्यालय के शिक्षक रामानंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, शंकर कुमार, विभोर सिंह, रामानंद दिनकर, राम कुमार, पूजा भारती, निधि भारती, पिंकल कुमारी, राजेश कुमार, पूनम कुमारी, मीरा कुमारी, और सिंदु कुमारी के द्बारा कॉपी, कमल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय में उपस्थित अंग्रेजी की शिक्षिका निधि भारती ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की इस बदलते हुए परिवेश में बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक तारा बाबु ने बच्चों को नैतिक और चारित्रिक ज्ञान पर विशेष ध्यानाकर्षण किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने सभी अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया कि बच्चों को समय से और नियमित साफ-सुथरी पोशाक में विद्यालय भेजे। साथ ही उन्होंने शिक्षा के प्रति सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में विशेष जानकरी साझा किया। अंत में विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर सभा को संपन्न किया।

रिपोर्टर राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.