खत्म हुई तलाश, पर उजड़ गई गोद

समस्तीपुर -  विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी रेलवे पुल के नजदीक बुढ़ी गंडक नदी में डूबे किशोर का तीसरे दिन 30 मार्च सोमवार की सुबह पानी में उपलाता हुआ शव बरामद हुआ है । मृतक किशोर की पहचान महथी उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 4 टोला मंडैया निवासी बैजू साह के 14 वर्षीय पुत्र सुंदर कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 28 मार्च शनिवार की शाम वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, तभी गहरे पानी में जाने से डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, वहीं 29 मार्च रविवार को एसडीआरएफ टीम ने भी दिनभर तलाश की, लेकिन लापता किशोर का कुछ भी पता नहीं चल सका। इस संबंध में आरओ कैलाश प्रसाद मंडल ने बताया कि सोमवार सुबह शव पानी में उपलाता हुआ मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

रिपोर्टर राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.