द नेचुरल साइंस एकेडमी में मेघावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन
समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड के गाव पुर पंचायत के योगी चौक स्थित द नेचुरल साइंस एकेडमी में मेघावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन निर्देशक गौरी शंकर सिंह के अध्यक्षता में की गई, संचालन मोहम्मद सलीम ने की,बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में अव्वल नंबर में दर्जनों उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को पाग, चादर, बुके और मेडल से सम्मानित किया गया, इसमें इंटर साइंस के छात्र तुषार कुमार, कियुशी प्रिया, सलमा खातून, शारदा प्रसाद, अंकित कुमार ,राजा कुमार, संजीव कुमार, मोहम्मद समीउल्लाह, अविनाश कुमार समेत कई छात्रों को सम्मानित किया, मौके पर पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष सूर्यकांत चौधरी, रूप नारायण सिंह, कैलाश सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य परमानंद सिंह, सहित कई समाज सेवी, शिक्षा प्रेमी, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे
रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.