मैट्रिक परीक्षा में रूपम ने बिहार में लाया 13वां स्थान, किया गया सम्मानित

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के पतैलिया पंचायत निवासी विजय कुमार रजक की पुत्री रूपम कुमारी ने बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक लाकर अपने माता-पिता एवं अपने गांव का नाम रोशन किया। रूपम जिले में 8वां और बिहार में 13वां स्थान प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर पंचायत के सरपंच राम कुमार चौरसिया ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रूपम ने 10वीं परीक्षा की तैयारी नरहन स्थित शिक्षा धाम कोचिंग से की। मौके पर नितेश कुमार चौरसिया, शिक्षक नीतीश कुमार, विवेकानंद, अमित कुमार, हरी महतो सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.