14 अप्रैल मंगलवार को पंचायत समिति भवन में होगा आयोजन

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में 4 अप्रैल शनिवार को गांधी-अंबेडकर स्मारक संरक्षण समिति की एक बैठक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिलीप नारायण सिंह उर्फ पप्पू जी ने की। बैठक में आगामी 14 अप्रैल मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 14 अप्रैल दोपहर 1 बजे से बाबा साहब एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद मेधा छात्र-छात्रा सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। समिति के सदस्यों ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैट्रिक एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया। वर्ष 2026 के मैट्रिक परीक्षा में विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मिथिला परंपरा के अनुसार चादर, पाग प्रशस्ति पत्र सहित नगद राशि व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें नरहन की ज्योति कुमारी (चतुर्थ स्थान) को 11,000 रुपये, आयुष कुमार को 5,500 रुपये, प्रिंस कुमार एवं अमन कुमार को 5,100-5,100 रुपये देने का निर्णय लिया गया। वहीं इंटर स्तर पर जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी रंजना को भी 5,100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मुख्य अतिथियों को आमंत्रित करने पर भी विचार किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, बीडीओ सुनील कुमार, चन्द्रमोहन पासवान, डॉ. राजीव कुमार एवं प्रो. रामबहादुर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के सचिव श्याम किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद मिश्र, पंचायत समिति सदस्य निरंजन कुमार, विजय कुमार, रामबाबू यादव, अर्जुन कुमार सिंह, मंटून राय, प्रभु नारायण झा, विनय भूषण, अशोक कुमार महतो, राजेश कुमार, सौरभ चौधरी, राम कुमार महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

रिपोर्टर - राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.