युवा वर्ग और रोजगार की संभावना " को लेकर संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कौशल प्रशिक्षण केंद्र खदियाही में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर व दूर देहात केंद्र माना राय टोल विभूतिपुर के संयुक्त तत्वाधान से " युवा वर्ग और रोजगार की संभावना " को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन 5 अप्रैल रविवार को किया गया। अध्यक्षता दिनेश कुमार दिनकर व संचालन आचार्य प्रभु नारायण झा ने की। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अंजना भारती व रत्न प्रिया ने अपनी मनमोहक सुरीली स्वर के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। तत्पश्चात कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, जिला पार्षद सदस्य जितेंद्र राम, समाजसेवी श्याम किशोर कुशवाहा, दूर देहात अध्यक्ष दिनेश कुमार दिनकर, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर के सचिव सुरेंद्र कुमार व सेवानिवृत्ति शिक्षक रामशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। आगंतुक अतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार चादर, पाग व फूल-माला भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी श्याम किशोर कुशवाहा ने कहा कि जरूरी नहीं है की हर एक युवक-युवतियों सरकारी नौकरी से ही बेहतर भविष्य और पहचान बना सकते है, वे रोजगार की दिशा में भी करी मेहनत कर उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है। लेकिन उसके लिए सर्वप्रथम शिक्षा जरूरी है। अपने संबोधन के दौरान कौशल युवा केंद्र के निर्देशक प्रभु नारायण झा ने कहा कि अभी के आधुनिक युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत ही जरूरी है। सरकार द्वारा कौशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से 3 माह की निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण मुहैया कराई जा रही है जिसे छात्र सिर्फ डिग्री समझ कर नहीं भविष्य की नींव समझकर अगर ग्रहण करते हैं तो उन्हें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। अन्य वक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में अपने-अपने विचारों को विस्तार पूर्वक रखा। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक रामशंकर प्रसाद, कौशल युवा केंद्र के समन्वयक पिंटू कुमार, अधिवक्ता दीप्ति कुमारी, समाजसेवी चंद्रदेव प्रसाद सिंह, केवाईपी के प्रशिक्षक सुबोध सोनू, श्रवण कुमार दास, नीतीश कुमार, रचना राही, सोनम कुमारी, शिक्षक सुजीत कुमार,संजीत कुमार,मुकेश कुमार, दीनबंधु कुमार, अजय आनंद, बीके शर्मा, आदेश कुमार, कुंदन कुमार सहित कई अन्य निजी कोचिंग के शिक्षकों को भी सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा बेहतर कार्य करने के लिए सराहा गया।

रिपोर्टर - राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.