विधायक व भूमि दाता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया विद्यालय व पुस्तकालय का उद्घाटन
समस्तीपुर : विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 5 में 6 अप्रैल सोमवार को सर्वोदय पुस्तकालय विभूतिपुर पूरब व प्राथमिक विद्यालय विभूतिपुर पूरब तथा सामुदायिक भवन बाल्हा का उद्घाटन विधायक अजय कुमार एवं भूमि दाता के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिल कुमार, महेश कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार यादव, मुकेश कुमार, धर्मपाल दास, लक्ष्मण कुमार, विजय कुमार, अमरेश कुमार, दिलीप कुमार महतो भूमि दाता रामभरोस महतो, सदानंद महतो, श्री कृष्ण महतो , डॉ देवनारायण महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के पश्चात पुस्तकालय परिसर में एक सभा भी आयोजित की गई, सभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिल कुमार ने भी जीवन में शिक्षा की महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की, उन्होंने कहा कि अभिभावक को भी लगातार अपने बच्चों को उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों को अगर समय पर स्कूल भेजते हैं तो बच्चा भविष्य में जरूर होनहार बनेगा और अच्छे से अच्छे मुकाम हासिल कर पाएगा।
रिपोर्टर : राजेश कुमार


No Previous Comments found.