एचपीवी टीकाकरण को लेकर सख्ती,9 से 14 वर्ष के सभी बालिकाओं को टीका दिलाने का निर्देश।
समस्तीपुर विभूतिपुर :- जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर द्वारा जिला अंतर्गत सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, सरकारी एवं निजी विद्यालयों, मदरसों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है। इस जारी पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को गंभीरतापूर्वक लिया जाए और 9 से 14 वर्ष आयुवर्ग की सभी बालिकाओं को अनिवार्य रूप से टीका दिलाना सुनिश्चित किया जाए। यह अभियान मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहले भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कुछ विद्यालयों में अब भी भ्रांतियां फैलने की सूचना प्राप्त हो रही है, जो चिंता का विषय है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
रिपोर्टर - राजेश कुमार


No Previous Comments found.