डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती दलसिंहसराय में मनाई गई
समस्तीपुर : दलसिंहसराय स्थित वैद्यनाथ चौधरी अब्दुल रऊफ भवन, भाकपा कार्यालय में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंचल मंत्री बिनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी का विषय था –"आज के समय में बाबा साहब की प्रासंगिकता"।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिनोद कुमार समीर ने कहा कि जिन विषम और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए बाबा साहब ने समाज को नई दिशा दी, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का दिया नारा 'शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो' आज भी उतना ही प्रासंगिक है। आज जब कुछ कट्टरपंथी ताकतें समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं, तब बाबा साहब के विचारों को हथियार बनाकर संघर्ष करना जरूरी है।
इसी कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव पी. सी. जोशी का जन्मदिन भी मनाया गया।
विचार गोष्ठी को राम बिलास शर्मा, शंकर राम, शम्भू कुमार चौधरी, महेश्वर राम, जगदेव दास, अशोक रजक, सुभेन्द्र कुमार, राम सेवक दास, मजहर आलम, धर्मवीर प्रकाश, युगल दास और उस्मान अंसारी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
रिपोर्टर : डाॅ प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.