कांग्रेस मुख्यालय उजियारपुर में मनी डॉ. अंबेडकर की 135 वीं जयंती

समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड कांग्रेस मुख्यालय पर मंगलवार को प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष उमेश चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संविधान निर्माता, महान अर्थशास्त्री एवं समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।  

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने परम पूज्य बाबा साहब के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर चर्चा की गई।  

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके बताए मार्ग ‘शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो’ को आत्मसात कर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।    

रिपोर्टर : डाॅ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.