मालपुर चौर से 24 लीटर देशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में जुटी एलटीएफ पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मालपुर चौर में छापेमारी कर 24 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी परमेश्वर सहनी एवं शंकर कुमार सहनी के रूप में हुई है। दोनों के पास से प्लास्टिक के गैलन में रखी 24 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई।  

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।  
रिपोर्टर : डाॅ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.