ग्रेसिव सेंट्रल स्कूल सकरपुरा के 161 छात्रों ने सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम में शानदार सफलता हासिल की
समस्तीपुर - प्रोग्रेसिव सेंट्रल स्कूल सकरपुरा के 161 छात्रों ने सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम में शानदार सफलता हासिल की। जिसमें 90% से ऊपर अंक पाने वालों छात्रों की संख्या 08 रही, जबकि 85% से ऊपर 26 छात्र एवं 80% से ऊपर अंक पाने वालों छात्रों की संख्या 53 है। एक बार पुनः पी सी स्कूल सकरपुरा के छात्रों ने 100% सफलता प्राप्त करते हुए पिछले कीर्तिमान को बनाए रखा। छात्रों की सफलता पर चेयरमैन संजय कुमार मिश्रा, निदेशक मीनाक्षी मिश्रा, प्राचार्य प्रेम शंकर दुबे, उप-प्राचार्य दिनेश चंद्र पांडे, अविनाश कुमार सन्नी, रंजीत कुमार राय, राजीव रंजन, मिथिलेश कुमार राय, अजीत कुंवर, सचिंद्र कुमार झा, प्रवीण कुमार मिश्रा सहित सभी शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी एवं संस्थान पर विश्वास बनाए रखने के लिए अभिभावकों को धन्यवाद दिया।
रिपोर्टर - गौतम कुमार सिंह


No Previous Comments found.