SH 55 पर बाइक-ऑटो की भीषण टक्कर, छह की हालत नाजुक

समस्तीपुर - रोसड़ा  मुख्य सड़क एस एच 55 पर गुरुवार अहले सुबह अंगार घाट थाना क्षेत्र के डिहुली ढाला के समीप बाइक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर तीन लोग ऑटो में सवार दो पुरुष समेत एक महिलाएं यात्री, कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा दिया , जहां डॉक्टरों के अनुसार सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक रोसड़ा की ओर से समस्तीपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से रोसड़ा जा रहे ऑटो से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए।  

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल अंगार घाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची,अस्पताल सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ऑटो को जब्त कर थाने ले आई है। अंगार घाट थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बाइक सवार की तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रही है। घायलों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच जारी है।  

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.