सीबीएसई 10वीं बोर्ड: सेंट स्टीफन्स स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
समस्तीपुर : स्थानीय सेंट स्टीफन्स स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उत्साहित व गर्व से हर्षित दिखे।
अभिभावकों ने कहा कि सेंट स्टीफन्स स्कूल में शिक्षा का ऊंचा स्तर है। शिक्षक हर समय छात्रों की प्रत्येक कठिनाई का समाधान करने के लिए तत्पर रहते हैं, जिसका नतीजा बोर्ड परिणाम में दिख रहा है।
टॉपर लिस्ट: विद्यालय की अनुष्का वर्णवाल ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,दिव्या गुप्ता ने 97.00% अंक के साथ द्वितीय स्थान और आनंद झा ने 95.40% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कुल 19 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विषयवार सर्वोच्च अंक: अंग्रेजी एवं विज्ञान में अनुष्का वर्णवाल 98%, संस्कृत में आर्य कुमारी 100%, उर्दू में नूर आयशा 99%, गणित में दिव्या गुप्ता 96%, सामाजिक विज्ञान में फरहान नैयर, नवीन कुमार एवं सिम्पल कुमारी 99% तथा आईटी में आनंद झा 98% अंक प्राप्त कर अव्वल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक श्री जगदीश सिंह, अध्यक्ष निशांत राज, प्राचार्या डॉ. सुजाता जगदीश, प्रबंधक श्री आनंद कुमार, पीआरओ ललित भूषण इंदु, सीनियर इंचार्ज श्रीमती पूनम कुमारी एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.