उजियारपुर प्रखंड के डढ़िया असाधार गांव में 21 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा, तैयारियां जोरों पर

समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड के डढ़िया असाधर, वार्ड  04 तूफान चौक स्थित निज निवास पर 21 अप्रैल 2026 से होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पंडाल सजाने, बिजली-सजावट व कलश यात्रा की तैयारियों में आयोजक व श्रद्धालु जुटे हुए हैं।  

सर्व धर्मप्रेमी बन्धुओं को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को सुबह 6 बजे से कलश यात्रा व पूजन होगा। उसी दिन दोपहर 2 बजे से कथा प्रारंभ होगी। कथा का समापन 27 अप्रैल 2026, सोमवार को दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक होगा।  

आयोजक राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कलश यात्रा के लिए पंजीकरण शुल्क निःशुल्क रखा गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कथा वाचन पूज्य संत श्री मणिकांत ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से होगा।  

आयोजकों ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर कथा का श्रवण कर अपने मानव जीवन को धन्य बनाएं।  

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.