बीती रात छापेमारी में उजियारपुर पुलिस ने दो को दबोचा
उजियारपुर/समस्तीपुर : बीती रात यानी सोमवार की रात उजियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गावपुर गांव में छापेमारी कर दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 47/26 के नामजद हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त बतहू सहनी को दबोचा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में कोर्ट वारंटी नीतीश कुमार झा उर्फ सुमन झा को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.