उजियारपुर पुलिस ने कोर्ट वारंटी को दबोचा सुरजपुर गांव में छापेमारी
समस्तीपुर - उजियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुरजपुर गांव में छापेमारी कर कोर्ट वारंटी सुरज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालेश्वर सिंह का पुत्र है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरज कुमार सिंह के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रात में घेराबंदी कर उसे घर से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।
संवाददाता : डॉ.प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.