मुखिया ने पत्रकारों को दिलाया भरोसा कहा: शुद्ध निजी फंड से कराएंगे डिहुली में नाला सफाई

उजियारपुर,समस्तीपुर  : अंगार पंचायत के डिहुली गांव में नाले के गंदे पानी से बने जलजमाव की समस्या पर अब ग्राम पंचायत ने ठोस पहल की है। मुखिया जी ने पत्रकार से सम्पर्क साधकर भरोसा देते हुए कहा कि शुद्ध निजी फंड से सफाई करवाया जाएगा। सरकारी प्रक्रिया में देरी न हो, इसलिए पंचायत अपने संसाधनों से ही नाले की सफाई कराएगी।  

मुखिया प्रतिनिधि ने बताया, "मैं जितेंद्र पासवान को बोला हूं। शुद्ध निजी फंड से ही सही, मजदूर से बात होती है तो ग्राम पंचायत राज अंगार की ओर से सफाई का प्रबंध किया जाएगा।"  
 मुखिया ने साफ किया कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए सरकारी फंड आने का इंतजार नहीं किया जाएगा। जैसे ही मजदूर उपलब्ध होते हैं, सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  

गौरतलब है कि डिहुली गांव की मुख्य सड़क पर कई दिनों से नाले का दूषित पानी जमा है। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मुखिया के इस फैसले का स्वागत किया है।  

रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.