काजल किरण शर्मा के नेतृत्व में पीएचसी परिसर में कार्य बहिष्कार
समस्तीपुर - उजियारपुर बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर 29-30 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। नेतृत्व काजल किरण शर्मा कर रही थीं।
क्या है मांग:
संघ का कहना है कि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को जीवन यापन के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पिछले 7 महीनों से बकाया है। इससे परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है।
सभा का आयोजन:
पीएचसी परिसर में संघ अध्यक्ष सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम लोकल कमिटी सदस्य कॉमरेड उमेश सहनी ने बिहार सरकार को गरीब-मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि 7 महीने से राशि नहीं मिलने से आशा कार्यकर्ताओं का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
सभा को लोकल कमिटी सदस्य उपेन्द्र दास,राम सकल दास एवं राम विनोद शर्मा ने भी संबोधित किया। मौके पर मौजूद: हीना कुमारी,वीणा कुमारी,डेजी कुमारी,हेमलता साह,कुमारी विनीता,सरिता देवी,खुशबू कुमारी,ममता कुमारी,रिंकी कुमारी, संगीता कुमारी,विमला देवी,रेहाना खातून,अनीता,प्रतिभा,सुशीला,नूतन समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.