उजियारपुर में CRC नियुक्ति पर सवाल, नियमों को ताक पर रखने का आरोप
समस्तीपुर/उजियारपुर : प्रखंड उजियारपुर के लोहागीर संकुल समेत कई संकुल संसाधन केंद्र के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कई संकुल में एक ही विद्यालय के शिक्षक को समन्वयक एवं संचालक बना दिया गया है।
क्या है मामला:
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नियमों के तहत संकुल समन्वयक का चयन संकुल अंतर्गत किसी अन्य मध्य विद्यालय के वरीय प्रधानाध्यापक या शिक्षक में से किया जाना है। एक ही विद्यालय के शिक्षक को समन्वयक बनाने से निष्पक्ष मॉनिटरिंग प्रभावित होती है।
क्या है विभागीय नियम:
शिक्षा विभाग BEP के ज्ञापांक 1535 दिनांक 01.06.2016 के अनुसार, समन्वयक और संचालक एक ही विद्यालय के नहीं होने चाहिए। संकुल के दूसरे मध्य विद्यालय के वरीय प्रधानाध्यापक को समन्वयक के रूप में कार्य करना है।
जमीनी हकीकत:
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के कई संकुलों में उसी विद्यालय के शिक्षक को समन्वयक-संचालक बना दिया गया है। इससे संकुल के अन्य विद्यालयों के निरीक्षण एवं शैक्षणिक गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।
सवाल उठ रहा है कि जब समन्वयक खुद उसी स्कूल में पढ़ाएगा तो अपने ही विद्यालय की मॉनिटरिंग कैसे करेगा। इस व्यवस्था पर विभागीय द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.