लोहागीर संकुल में लाखों के घोटाले का आरोप, संचालक-समन्वयक पर गंभीर सवाल

समस्तीपुर - उजियारपुर प्रखंड के लोहागीर संकुल में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। सूत्रों ने वर्तमान संकुल संचालक और समन्वयक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई सालों से विभागीय राशि के दुरुपयोग का पर्दाफाश किया है। सूत्रों के अनुसार वर्षों से लोहागीर संकुल में न तो बाल मेला का आयोजन किया गया और न ही बिहार दिवस पर किसी तरह का कार्यक्रम कराया गया। विभाग द्वारा प्रतियोगिताओं के आयोजन का आदेश रहने के बावजूद बच्चों को पुरस्कृत नहीं किया गया। एक भी बच्चे को पेंसिल तक नहीं दी गई। सूत्रों ने बताया कि कॉपी जांच के दौरान शिक्षकों को विभागीय प्रावधान के अनुसार चाय-नाश्ता भी नहीं करवाया गया। जबकि इन सभी मदों के लिए विभाग से राशि आवंटित होती है। सूत्रों का दावा है कि बाल मेला, बिहार दिवस, प्रतियोगिता पुरस्कार, कॉपी जांच सहित अन्य मदों में लाखों रुपए का घोटाला हुआ है। राशि कागजों पर खर्च दिखाकर हड़प ली गई। सूत्रों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से लोहा गीर संकुल के पिछले 3 साल के खर्च की जांच कर दोषी संचालक-समन्वयक पर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में BEO उजियारपुर से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फ़ोन नहीं  लगने के कारण संपर्क नहीं हो पाया।  

रिपोर्टर : डॉ.प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.