संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ,गौतम बुद्ध व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापना समारोह आयोजित
समस्तीपुर( हसनपुर): जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित शंकरपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी , भगवान गौतम बुद्ध व डॉ भीम राव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थापना पर आयोजित समारोह का विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर शुभारंभ करते हुए उनके जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर मौजूद गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में समस्त मानव जीवन का कल्याण संत शिरोमणि रविदास जी एवं भगवान गौतम बुद्ध के द्वारा सुझाए गए मार्ग पर चलने से ही होगी। उन्होंने उनके जीवन के आदर्शो व कर भला तो हो भला के सिद्धांत और मन चंगा तो कठौती में गंगा वाले विचार को वर्तमान समय के लिए बहुत प्रासंगिक बताया। साथ ही उन्होंने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन को समस्त मानव समाज के लिए अनुकरणीय बताया। समारोह के दौरान विधायक राजकुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोगों को पाग, गमछा व माला के साथ संत शिरोमणि रविदास मंदिर समिति के सदस्यों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। मौके पर समारोह केमुख्य अतिथि सह बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम, एससी आयोग बिहार के सदस्य डॉ संजय कुमार राम, इंजीनियर सुखीत नारायण बौद्ध, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता बैजनाथ झा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हसनपुर सह जद यू अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष बिथान सह जद यू अध्यक्ष कैलाश राय, जद यू के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, जद यू नेता , जद यू नेता ललित कुमार यादव उर्फ गुड्डू, विकास यादव, जद यू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार राम, अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता कुमारी,पंचायत समिति सदस्य किशन कुमार यादव , सेवानिवृत शिक्षक महावीर जी, गौरव यादव,शिक्षक बैद्यनाथ रजक, चंदन कुमार सहित संत शिरोमणि रविदास जी मंदिर समिति के गणमान्य सदस्यों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह


No Previous Comments found.