भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद उजियारपुर की बैठक

उजियारपुर- भाकपा अंचल परिषद की बैठक, 25 मई को किसान सभा का प्रदर्शन तय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद उजियारपुर की बैठक अंचल कार्यालय पर कां. देवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई।  

बैठक के 5 विचारणीय विषय: 
1. शोक प्रस्ताव  
2. कार्य रिपोर्ट  
3. नवीकरण की समीक्षा  
4. कोष  
5. 25 मई को समाहरणालय पर किसान सभा का प्रदर्शन  

बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य परिषद के सदस्य कां. गजेंद्र प्रसाद चौधरी ने सभी साथियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और सदस्यता नवीकरण पर जोर दिया। साथ ही देश के ज्वलंत मुद्दों – महंगाई, बेरोजगारी और किसान समस्याओं पर चर्चा करते हुए 25 मई को समाहरणालय पर किसान सभा के प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।  

बैठक में उपस्थित प्रमुख साथी:  
इसके अलावा बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल सचिव कां. सूर्य देव पाण्डे, सहायक सचिव डॉ. राम कुमार, राम बालक राय, रामाशीष सिंह, शमीम अन्वर एवं भजन पासवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

रिपोर्टर: डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.