अंगार घाट में भाकपा माले की नई कमेटी गठित

उजियारपुर: अंगार घाट में भाकपा माले की नई कमेटी गठित, ताजुद्दीन खान बने शाखा सचिव

समस्तीपुर/उजियारपुर - भाकपा माले  प्रखंड के अंगार घाट वार्ड 05 में बैठक मो. मीर हसन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महावीर पोद्दार एवं समीम मन्सुरी के पर्यवेक्षण में पार्टी शाखा का पुनर्गठन किया गया। बैठक में मो. ताजुद्दीन खान को सर्वसम्मति से नया शाखा सचिव चुना गया।  

सरकार पर तीखा हमला:  
भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि पार्टी का 12वां बिहार राज्य सम्मेलन 16-18 मई को दरभंगा में होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि "बिहार की डबल इंजन भाजपा-जदयू सरकार बिहार को बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला बनाने की नाकाम कोशिश कर रही है। भाकपा माले किसानों-मजदूरों की एकता से इसे कामयाब नहीं होने देगी।"  

महिलाओं के कर्ज पर घेरा:  
पोद्दार ने कहा कि आज बिहार में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। 80% महिलाओं को महिला विकास के नाम पर लाखों-लाख रुपए के कर्ज में डूबा दिया गया है। राज्य सम्मेलन में किसानों-मजदूरों के लिए नई रणनीति बनाई जाएगी।  

बैठक में उपस्थित:  
बैठक में मो. सद्दाम, मो. आलम, अमीरी भगत, मो. मुमताज खान, राम प्रकाश सहनी, मो. रुस्तम खान, मो. शवान हुसैन, जय प्रकाश सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता लाल सलाम के नारों के साथ मौजूद रहे।  

रिपोर्टर: डॉ. प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.