तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर समस्तीपुर में जश्न
समस्तीपुर - दलसिंहसराय उजियारपुर में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई,निकाला विजय जुलूस पश्चिम बंगाल,असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मंगलवार को समस्तीपुर जिले में जश्न मनाया गया। दलसिंहसराय भाजपा नगर मंडल 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीमती गीता शाह एवं ओबीसी मोर्चा समस्तीपुर दक्षिणी के संयुक्त तत्वावधान में गंज रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और लोगों में मिठाई बांटी। इसके बाद विजय जुलूस निकालकर जमकर पटाखे-आतिशबाजी की गई। उजियारपुर दक्षिणी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंचायत अध्यक्ष राकेश चौधरी की अध्यक्षता में विजय उत्सव मनाया। बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के जट्टा डीह चौक पर आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की।
मंडल प्रभारी कमल कांत राय ने कहा – "यह जीत संगठन की दिन-रात मेहनत और PM मोदी के नेतृत्व का परिणाम है।" सभी ने भविष्य में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। दोनों जगहों पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.