चैता दक्षिणी में महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों की विषेश बैठक, संत सत्यनारायण दास की अध्यक्षता में सम्पन्न

समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड के चैता दक्षिणी पंचायत अंतर्गत सगमा डीहवार स्थान पारगण में आगामी महायज्ञ के आयोजन को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।  

 पीपल के पेड़ के नीचे सैकड़ों ग्रामीणों ने दोनों हाथ उठाकर महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया। संत बाबा द्वरिक दास जी महाराज के उत्तराधिकारी परम् संत श्री सत्यनारायण दास जी महाराज ने बैठक में महायज्ञ के आयोजन की रूपरेखा, चंदा संग्रह और समिति गठन पर चर्चा की ।  

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा नेता मंडल प्रभारी कमलकांत राय, माले नेता दिलीप कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष रघुवंश राय, प्रवीण यादव, विनोद राय, शेष नारायण राय, रामजिनीश राय , दिनेश पासवान, विरेन्द्र चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।  

सर्वसम्मति से तय किया गया कि महायज्ञ को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। जल्द ही तिथि और कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.