अंगार घाट पुलिस का डबल एक्शन फरार पुत्र समस्तीपुर से, पिता घर से गिरफ्तार
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना पुलिस ने मारपीट मामले में दो आरोपी पिता-पुत्र को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। बेटा समस्तीपुर से भागने की फिराक में था, जबकि पिता घर में छिपा था।
अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि कांड संख्या 46/26, मारपीट मामला में नामजद आरोपी राम उचित चौरसिया, पिता – स्व. अजब चौरसिया को उसके घर मुरियारो वार्ड-11 से गिरफ्तार किया गया।
वहीं उसका पुत्र सुरेन्द्र चौरसिया जिले से बाहर फरार होने के लिए समस्तीपुर में गाड़ी पकड़ने के चक्कर में था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही छापेमारी दल का गठन कर फिल्मी स्टाइल में समस्तीपुर पहुंचकर सुरेन्द्र को दबोच लिया गया।
छापेमारी दल में शामिल: अपर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, पीटीसी अजय कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवान।
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.