अंगार पंचायत में आवारा कुतें का आतंक दर्जनों मवेशियों को काटकर किया ज़ख़्मी
समस्तीपुर - समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड की अंगार पंचायत में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। नुनफारा वार्ड नं-9 में एक आवारा कुत्ते ने करीब दर्जनों मवेशियों को काटकर जख्मी कर दिया। घटना से पशुपालकों में दहशत है।
सूत्रों के अनुसार पशुपालकों ने तत्काल मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार शर्मा को सूचना दी। कृष्ण कुमार शर्मा ने पशु अस्पताल में पदस्थापित डॉ. अरुण कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि "मैं अभी मीटिंग में हूं, बाद में बात करता हूं" और फोन रख दिया।
पीड़ित पशुपालकों में नवीन कुमार,विक्रम राय,रामजतन राय, विनोद राय, रामसेवक राय, मुकेश कुमार शामिल हैं। इनके मवेशियों को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया है। पशुपालकों का कहना है कि समय पर इलाज नहीं मिला तो मवेशियों की जान को खतरा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाने और पशु अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।
रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.