अंगार घाट पुलिस ने 44 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, कारोबारी अजीत पासवान का नाम कबूला

समस्तीपुर : अंगार घाट थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को 44 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब पॉलीथिन के पाउच में बंद थी।  

अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि सीमावर्ती विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा से एक तस्कर शराब लेकर डिहुली की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।  

टीम ने तत्परता दिखाते हुए अंगार थाना क्षेत्र के वार्ड-2 निवासी विष्णु देव शाह के पुत्र भजन शाह को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पॉलीथिन में बंद 44 लीटर देशी शराब बरामद हुई।  

पूछताछ में खुलासा: गिरफ्तार तस्कर भजन शाह ने पुलिस को बताया कि वह शराब की खेप अंगार निवासी शराब कारोबारी अजीत पासवान उर्फ अमरजीत पासवान के यहां पहुंचाने जा रहा था।  

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार, अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.