चैता दक्षिणी के संगमा डीहवार स्थान में लक्ष्मी महायज्ञ का ध्वजारोहण, 19 जून से शुरू होगा 9 दिवसीय अनुष्ठान

समस्तीपुर : उजियारपुर प्रखंड के चैता दक्षिणी पंचायत स्थित संगमा डीहवार स्थान के प्रांगण में लक्ष्मी महायज्ञ का विधिवत ध्वजारोहण किया गया।  

मुखिया प्रतिनिधि सह भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलकांत राय ने महायज्ञ की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून से 27 जून 2026 तक 9 दिवसीय लक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ की शुरुआत 1008 कन्याओं की भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ होगी।  

उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में लाखों रुपये खर्च होने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक माहौल को देखते हुए सभी तैयारियां की जा रही हैं। महायज्ञ के दौरान दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से पहलवान हिस्सा लेंगे।  

ध्वजारोहण कार्यक्रम के मौके पर दर्जनों संत-महात्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।  

रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.