दलसिंहसराय स्थित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल का CBSE 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन, हर्ष राज 93.2% से टॉपर
समस्तीपुर : दलसिंहसराय स्थित ST. XAVIER'S PUBLIC SCHOOL के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विज्ञान संकाय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची:
हर्ष राज वर्णवाल – 93.2%, अंशिका वर्मा – 93%, हर्ष राज – 90.6%, कुमारेश – 90.6%, दिपांशु कुमार – 90.2%, कुमारी कोमल – 84.2%, ऋषव कुमार ठाकुर – 82.4%, राजा कुमार – 82.2%, आयुष राज – 81.8%, साक्षी राज – 80%
विद्यालय के प्राचार्य श्री उज्ज्वल कुमार गौतम एवं निदेशक श्री विजय कुमार चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.