दलसिंहसराय पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर - दलसिंहसराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को बुधवार देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि थाना कांड संख्या 240/26 के नामजद अभियुक्त उमेश राय, पिता थाना क्षेत्र के अजनौल निवासी स्वर्गीय दीहल राय के पुत्र को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। एएसआई रंजीत कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल ने बुधवार देर शाम अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।  

रिपोर्टर :  डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.