अंगारघाट पुलिस दिख रही एक्शन मोड में, हत्या के प्रयास के आरोपी को घर से दबोचा

समस्तीपुर : अंगार घाट थाना पुलिस क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई के मूड में दिख रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में एक नामजद अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।  

थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। थाना कांड संख्या 41/26 के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार राय, चैता उत्तरी वार्ड 01 निवासी शोभित राय के पुत्र को  बीती रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया।  

अपर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एवं सशस्त्र पुलिस बल ने छापेमारी कर अभियुक्त को दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।  

रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.