उजियारपुर पुलिस 'सिंघम स्टाइल' में, दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना पुलिस ने 'सिंघम स्टाइल' में कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान फोटो के आधार पर थाना क्षेत्र के बेलामेघ निवासी होरिल महतो के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई। उसके विरुद्ध थाना कांड संख्या 195/26 में प्राथमिकी दर्ज कर बीती रात गांव से थानाध्यक्ष ने टीम के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।  

दूसरे मामले में थाना कांड संख्या 84/26 के मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। लोहागीर गांव से एक महिला को पीटीसी निरंजन पंडित व पुलिस बल ने गिरफ्तार किया।  

दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

थानाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.