उजियारपुर अपहरण के आरोपी को घर से दबोचा
समस्तीपुर - उजियारपुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसआई अजीत कुमार ने दलबल के साथ शुक्रवार रात थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसारी गांव में छापेमारी की। कांड संख्या 401/22 के आरोपी जनक सदा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह महिसारी गांव निवासी पितो सदा का पुत्र है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर कथित तौर पर युवती के अपहरण का आरोप है।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.