समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी: उजियारपुर लूट कांड के 5 आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में प्रिंस के पैर में लगी गोली
समस्तीपुर : दलसिंहसराय अनुमंडल में पिछले दिनों घटी आपराधिक घटनाओं के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,दलसिंहसराय के नेतृत्व में टीम बनाकर छापेमारी की गई।
उजियारपुर थाना कांड संख्या-161/26 का खुलासा
छापेमारी के क्रम में उजियारपुर थाना कांड सं0-161/26, दिनांक-27.04.2026, धारा-309(4) B.N.S.में शामिल पांच अपराधियों में से तीन की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। यह कांड पिस्टल सटाकर स्ट्रीम बाईक, टैब एवं मोबाईल लूटने से संबंधित है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. प्रिंस कुमार, पिता-पिन्टु लाल, सा0-भगवानपुर चकशेखु, थाना-दलसिंहसराय
2. भुपेन्द्र उर्फ देव, पिता-चन्दन कुमार सिंह, सा0-आलमपुर सिमरी, थाना-विद्यापतिनगर
3. लक्ष्मण कुमार दास, पिता-बंशी दास, सा0-गौसपुर, थाना-दलसिंहसराय
इसके अतिरिक्त 04. अनीश कुमार एवं 05. विकाश कुमार साह को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी जिला समस्तीपुर के रहने वाले हैं।
भगवानपुर देसुआ में मुठभेड़
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस टीम उक्त तीनों अपराधियों को लेकर भगवानपुर देसुआ के चौर में पहुंची। अपराधियों ने हथियार बरामद कराने के बहाने चकमा देकर छिपाई हुई जगह से हथियार उठाकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
अपराधियों द्वारा चार फायर किया गया, जिसमें दो फायर मिस हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा तीन फायर किया गया, जिसमें प्रिंस कुमार के पैर में गोली लग गई। तत्पश्चात प्रिंस कुमार को इलाज हेतु नजदीकी प्राथमिक उपचार केन्द्र भेजा गया।
बरामदगी
1. उजियारपुर कांड सं0-161/26 में लूटी गई स्ट्रीम बाईक एवं टैब बरामद।
2. बछवाड़ा थाना कांड सं0-156/24 में लूटी गई होण्डा ब्लैण्ड मोटरसाईकिल बरामद।
3. सरायरंजन थाना क्षेत्र के CSP लूट कांड में लूटे गए 77,100 रुपये बरामद।
4. 02 कट्टा, 01 पिस्टल, 01 गोली बरामद।
अन्य कांडों में संलिप्तता
पुलिस के अनुसार, प्रिंस कुमार ने अन्य दो अपराधियों के साथ मिलकर बछवाड़ा थाना कांड सं0-156/24 को अंजाम दिया था। इस कांड में लूटी गई होण्डा ब्लैण्ड मोटरसाईकिल से सरायरंजन थानान्तर्गत एक लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
सरायरंजन CSP लूट कांड में प्रिंस कुमार, भुपेन्द्र उर्फ देव, लक्ष्मण कुमार दास एवं अन्य 02 अपराधी शामिल थे। इस घटना में बछवाड़ा से लूटी गई मोटरसाईकिल एवं विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण दास के बहनोई की राईडर मोटरसाईकिल का उपयोग किया गया था।
दलसिंहसराय थाना कांड सं0-254/26 में हथियार दिखाकर दहशत पैदा करने के मामले में शामिल दो अपराधियों की पहचान प्रिंस कुमार के गिरोह के सदस्य के रूप में की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का बयान
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में अन्य कांडों में अपनी एवं अपने साथियों की संलिप्तता स्वीकार की है, जिसके आधार पर लूटे गए सामान एवं रुपये की बरामदगी की गई है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.