चैता दक्षिणी में 19 से 27 जून तक लक्ष्मीनारायण महायज्ञ: भक्ति-भाव से गूंजेगा सगमा डीहवार स्थान
समस्तीपुर : भाजपा मंडल सह मुखिया प्रतिनिधि कमलकांत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम चैता दक्षिणी के पावन सगमा डीहवार स्थान पर श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं भागवत कथा सह मेला का भव्य आयोजन 19 जून से 27 जून 2026 तक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न होगा। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से हो रहे इस दिव्य अनुष्ठान का उद्देश्य गांव में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना, श्रीमद्भागवत कथा का रसपान एवं भक्ति-संगीत के कार्यक्रम होंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत महादंगल व विशाल भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
रिपोर्टर - डॉ प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.