उजियारपुर पुलिस की कार्रवाई, एक कोर्ट वारंटी को घर से किया गिरफ्तार
समस्तीपुर - उजियारपुर थाना पुलिस ने बीती रात विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी कोर्ट वारंटी अवधेश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारंटी अवधेश कुमार के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर उजियारपुर थाना के एसआई राहुल कुमार ने टीम के साथ बीती रात उसके घर छापेमारी की और उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी अवधेश कुमार को न्यायालय में पेश किया।
रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश

No Previous Comments found.