उजियारपुर पुलिस की छापेमारी, कोर्ट वारंटी गिरफ्तार
उजियारपुर : थाना पुलिस ने बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की रात विशेष छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के चांद चौर डीह गांव से वारंटी ललन चौधरी को गिरफ्तार किया गया। ललन चौधरी स्व. सुखदेव चौधरी का पुत्र है।
एसआई पंकज कुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ उसके घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार न्यायालय से उसके खिलाफ वारंट जारी था। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
रिपोर्टर : डॉ. प्रवीण प्रकाश


No Previous Comments found.