विद्यापतिनगर पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

समस्तीपुर : विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 117/26 में कार्रवाई करते हुए सारण जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

स.अ.नि. राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोनू कुमार पिता नागेंद्र चौधरी, निवासी ग्राम रामजतन चौक तथा ज्योतिष कुमार पिता राजू चौधरी, निवासी ग्राम बरबट्ट, दोनों थाना सोनपुर, जिला सारण को गिरफ्तार किया।  

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।   
इस संबंध में 

थानाध्यक्ष ने बताया, _"कांड संख्या 117/26 के फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है  

रिपोर्टर : डॉ प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.