दलसिंहसराय आरबी कॉलेज में पौधारोपण

समस्तीपुर : दलसिंहसराय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में आज बुधवार को ‘मिशन लाइफ’ के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन और एनएसएस पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने अमरूद, जामुन, कटहल के पौधे लगाए। डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रकृति संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। आपदाओं से बचने को अधिक पेड़ लगाएं। मौके पर डॉ. विमल कुमार, डॉ. धीरज पाण्डेय समेत शिक्षक, कर्मचारी और एनएसएस-एनसीसी के छात्र मौजूद थे।  

रिपोर्टर : प्रवीण प्रकाश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.