396 किसानों के बीच आदर्श दुग्ध उत्पादक समिति ने वितरित की 8.32 लाख बोनस।

समस्तीपुर :  विभूतिपुर प्रखंड के विभूतिपुर में आदर्श दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा 27 मई बुधवार को तृतीय बोनस वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक के 396 दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच कुल 8 लाख 32 हजार 670.19 रुपए बोनस राशि वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मिथिला मिल्क यूनियन समस्तीपुर के अध्यक्ष उमेश राय सहित अन्य आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उमेश राय ने कहा कि दुग्ध संघ किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। वर्ष 2030 तक 10 लाख लीटर दूध संग्रह का लक्ष्य संघ के द्वारा निर्धारित किया गया है।उन्होंने अपने संबोधन के दौरान आगे बताया कि संघ के द्वारा हर पंचायत में बीएमसी स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों से निजी डेयरियों के बजाय मिथिला डेयरी को दूध देने की अपील की। रोसड़ा दुग्ध शीतक केंद्र के प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार सिन्हा ने पशुपालकों को मवेशियों को नियमित टीकाकरण और संतुलित आहार देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लम्पी वैक्सीन और गला घोटू बीमारी की दवा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पशु स्वस्थ रहेंगे और दूध उत्पादन बढ़ेगा। कार्यक्रम में निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्र, राम प्यारी देवी, इंदु देवी, राम विनोद पंडित, ब्रह्मदेव महतो, पर्यवेक्षक हरेराम यादव, रामबालक राय, अशोक कुमार, विपणन पदाधिकारी सोनू कुमार एवं समिति अध्यक्ष राजकुमार महतो मौजूद रहे। अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने तथा संचालन पीएन झा ने किया। समिति के सचिव नवीन कुमार ने आगंतुकवअतिथियों का स्वागत मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, फूलमाला और अंगवस्त्र भेंट कर किया।

रिपोर्टर : राजेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.